700 Most Important GK One Liner Question and Answer in Hindi | Part - 5 | Blogging Rider
- किसे सितार और तबले का जनक माना जाता है ? अमीर खुसरो
- विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौनसा है ? पामीर या तिब्बत का पठार
- योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ? प्रधानमंत्री
- वनस्पति घी के निर्माण में कौनसी गैस प्रयुक्त होती है ? हाइड्रोजन
- इंग्लिश चैनल पार करने वाला पहला भारतीय कौन था ? मिहिर सैन
- एक अश्व शक्ति कितने वाट के बराबर होती है ? 746 वाट
- पानी की बूंदों के गोल होने का क्या कारण है ? पृष्ठीय तनाव
- मानव निर्मित प्रथम रेशा कौनसा है ? नायलॉन
- स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए ? 17 मीटर
- किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है ? निर्वात
- किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है ? बैंगनी
- वाहनों की हैडलाइट में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है ? अवतल
- आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते हैं? प्रकाश के अपवर्तन के कारण
- प्राथमिक रंग किसे कहा जाता है ? लाल, हरा, नीला
- वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है ? हीलियम
- टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है? टिन व सीसा
- ग्लूकोमा रोग शरीर के किस अंग से संबंधित है? आँख
- विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है? वेलेंटाइना तेरेश्कोवा
- ‘ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन’ पुस्तक के लेखक कौन थे? चार्ल्स डार्विन
- सिनेबार किस धातु का अयस्क है? पारा या मरकरी
- कौन सा यंत्र दूध में पानी की मात्रा मापने के लिए प्रयोग किया जाता है ? लैक्टोमीटर
- “हाइड्रोजन बम्ब” किस सिद्धांत पर आधारित है ? नाभिकीय संलयन Quiz Questions
- पैलाग्रा रोग किस विटामिन की कमी से होता है ? विटामिन B-3
- मछलियों के यकृत-तेल में किसकी प्रचुरता होती है ? विटामिन D
- भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है ? 36,000 किलोमीटर
- मनुष्य के शरीर का तापमान कितना होता है ? 37° C या 98.4 F
- लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है? डायोप्टर
- कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं? सिलिकन की
- पारसेक (Parsec) किसकी इकाई है? खगोलीय दूरी की
- पानी का घनत्व अधिकतम किस तापमान पर होता है? 4°C पर
- पराश्रव्य तरंगों की आवृत्ति कितनी होती है? 20,000 हर्ट्ज से अधिक
- मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है ? होमो सेपियन्स
- ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन थे ? दादा भाई नैरोजी
- भारत के किस राज्य में चावल का सबसे अधिक उत्पादन होता है ? पश्चिमी बंगाल
- भारत में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर कहाँ है ? पुष्कर (राजस्थान)
- पागल कुत्ते के काटने से कौनसा रोग होता है ? रैबीज या हाइड्रोफोबिया
- राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है ? उपराष्ट्रपति
- दो बार नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन है ? मैडम मैरी क्यूरी
- SAARC (सार्क) या दक्षेस का मुख्यालय कहाँ है ? काठमांडू (नेपाल)
- प्रथम परमवीर चक्र विजेता कौन थे ? मेजर सोमनाथ शर्मा
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी ? सरोजिनी नायडु
- सन 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे ? कपिलदेव
- राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है ? 12
- नोबल पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुए ? 1901
- बंग्लादेश की मुद्रा कौनसी है ? टका
- रामायण किसने लिखी ? महर्षि बाल्मीकि
- भारत में गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? उत्तर प्रदेश
- पायोरिया रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ? दांत और मसूड़े
- नासिक किस नदी के किनारे स्थित है ? गोदावरी
- राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है ? सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश
- जापान की मुद्रा कौनसी है ? येन
- इंडियन मिलेट्री अकादमी कहाँ स्थित है ? देहरादून Quiz Questions
- माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ? बछेंद्री पाल
- डेविस कप का सम्बन्ध किस खेल से है ? टेनिस
- माऊंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ? संतोष यादव
- सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश कब तक अपने पद पर रहता है ? 65 वर्ष की आयु तक
- संसद का उच्च सदन कौनसा है ? राज्यसभा
- पंचतंत्र का लेखक कौन है ? विष्णु शर्मा
- सन 1954 में हुआ भारत-चीन समझौता किस नाम से जाना जाता है ? पंचशील समझौता
- सन 2010 में फुटबॉल विश्वकप किस देश ने जीता था ? स्पेन
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ स्थित है ? पूना के पास खडगवासला में
- ‘डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया’ पुस्तक किसने लिखी ? जवाहरलाल नेहरु
- एक स्वस्थ मनुष्य का हृदय एक मिनट में कितनी बार धड़कता है ? 72 बार
- भारत में पहली बार जनगणना कब हुई ? 1872
- ‘डबल फाल्ट’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ? टेनिस
- भारतीय थल सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष कौन थे ? जनरल के.एम्.करियप्पा
- ‘लाई हरोबा’ किस राज्य का लोकनृत्य है ? मणिपुर
- भारत के किस राज्य में रबर का सबसे अधिक उत्पादन होता है ? केरल
- कोलकाता किस नदी के किनारे है ? हुगली
- ‘पौधों में जीवन होता है’ यह किस भारतीय वैज्ञानिक ने बताया था ? जगदीश चन्द्र बसु
- महात्मा गाँधी द्वारा साबरमती आश्रम कहाँ स्थापित किया गया ? अहमदाबाद
- मनुष्य के शरीर में कितने गुणसूत्र होते हैं ? 23 जोड़े या 46
- चंद्रग्रहण कब लगता है ? पूर्णिमा
- भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरु हुआ ? 8 अगस्त 1942
- मनुष्य के शरीर का सामान्य रक्तदाब कितना होता है ? 80 से 120 मि.मी.
- उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन कब होता है ? 22 दिसंबर
- ‘रामचरितमानस’ किसने लिखी ? तुलसीदास
- प्रथम एशियाई खेल कब और कहाँ आयोजित किए गए ? मई 1951 में नयी दिल्ली में
- वायुमंडलीय दाब किस यंत्र से मापा जाता है ? बैरोमीटर
- हरियाणा का पहला महिला विश्वविद्यालय कौनसा है और कहाँ है ? भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां (सोनीपत)
- टेस्ट मैचों की एक पारी में सभी दसों विकेट लेने वाला भारतीय कौन है ? अनिल कुंबले
- सन 2018 में फुटबॉल विश्वकप कहाँ होगा ? रूस
- संसार में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौनसा है ? चीन
- राष्ट्रपति लोकसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है ? 2
- सर्वग्राही रक्त समूह कौन सा है ? AB Quiz Questions
- असहयोग आन्दोलन किस वर्ष शुरु हुआ ? 1920
- ‘पेनाल्टी स्ट्रोक’ किस खेल में प्रयुक्त होता है ? हॉकी
- भारतीय संसद का निम्न सदन कौनसा है ? लोकसभा
- सिख धर्म की स्थापना किसने की थी ? गुरु नानकदेव ने
- भारत में जनगणना कितने वर्षों बाद होती है ? 10
- मेघदूत किसकी रचना है ? कालिदास
- भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था ? क्लेमेंट एटली
- एक्जीमा रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ? त्वचा
- ‘स्काउट एंड गाइड्स’ संस्था की स्थापना किसने की थी ? रोबर्ट बाडेन पॉवेल
- संसार का सबसे बड़ा महासागर कौनसा है ? प्रशांत
- ‘पैनल्टी किक’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ? फुटबॉल
- रणजी ट्रॉफी का सम्बन्ध किस खेल से है ? क्रिकेट
- ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बंधित है ? साहित्य
- भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौनसा है ? राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
- अर्जुन पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुए ? 1961
0 Comments