Question | Answer |
---|---|
लॉर्ड कैनिंग | (1856-62 ई.) |
भारत में कम्पनी द्वारा नियुक्त अंतिम गवर्नर जनरल तथा ब्रिटिश सम्राट के अधीन नियुक्त किया गया भारत का प्रथम वायसराय कौन था ? | लॉर्ड कैनिंग |
लॉर्ड कैनिंग के समय सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना कौन-सी है ? | 1857 ई. की क्रांति |
कैनिंग के समय किस एक्ट को पारित कर हाईकोर्ट की स्थापना की गई ? | इंडियन हाईकोर्ट एक्ट |
कैनिंग के समय उच्च न्यायालय की स्थापना किन शहरों में की गई ? | बंबई, कलकत्ता और मद्रास |
कैनिंग के समय विवाह का कौन सा अधिनियम पास किया गया ? | पुनर्विवाह अधिनियम |
लॉर्ड एल्गिन | (1862-63 ई.) |
वहावी के आंदोलन का दमन किसने किया ? | लॉर्ड एल्गिन |
सर जॉन लॉरेंस | (1863-69 ई.) |
भूटान का महत्वपूर्ण युद्ध किसके समय हुआ ? | सर जॉन लॉरेंस |
अफगानिस्तान में लॉरेंस ने कौन सी नीति अपनाई ? | अहस्तक्षेप की नीति । जिसे शानदार निष्क्रियता के नाम जाना जाता है । |
भारत एवं यूरोप के बीच प्रथम समुद्री टेलीग्राफ सेवा किस वायसराय के समय में शुरू हुई ? | 1865 ई. में सर जॉन लॉरेंस के समय । |
लॉर्ड मेयो | (1869-72 ई.) |
किस वायसराय ने अजमेर में मेयो कॉलेज की स्थापना की ? | लॉर्ड मेयो |
किस वायसराय की भारत में उसी के शासन काल में हत्या हुई ? | लॉर्ड मेयो |
लॉर्ड मेयो की हत्या कब और कहां हुई ? | 1872 ई. में अंडमान में । |
मेयो की हत्या किसने की ? | एक अफगान ने । |
भारत में वित्त के विक्रेंद्रीकरण की शुरुआत किसने की ? | 1870 ई. में लॉर्ड मेयो ने । |
लॉर्ड नार्थब्रुक | (1872-76 ई.) |
पंजाब का प्रसिद्ध आंदोलन की किस वायसराय के समय हुआ था ? | लॉर्ड नार्थब्रुक |
‘मेरा उद्देश्य करों को हटाना तथा अनावश्यक वैधानिक कार्रवाईयों को बंद करना है’ ये कथन किसका है ? | लॉर्ड नार्थब्रुक |
लॉर्ड लिटन | (1876-80 ई.) |
साहित्य जगत में ओवन मैरिडिथ के नाम से किस वायसराय को जाना जाता था | लॉर्ड लिटन |
लिटन के समय में भारत के किस हिस्से में अकाल पड़ा था ? यसराय को जाना जाता था | बंबई, मद्रास, हैदराबाद, पंजाब, मध्य भारत । |
किसकी अध्यक्षता में लिटन ने अकाल आयोग की स्थापना की ? | रिचर्ड स्ट्रेची |
लिटन के समय ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को किस सम्मान से सम्मानित करने के लिए दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया था ? | कैसर-ए-हिन्द (1 जनवरी 1877 ई. में सम्मानित किया गया |
समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगाने के लिए लिटन ने कौन सा एक्ट पारित किया ? | वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट |
वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट की जद में कौन सा अखबार सबसे पहले आया ? | राष्ट्रवादी समाचार पत्र सोम प्रकाश |
किस समाचार पत्र ने वर्नाक्यूलर एक्ट का समर्थन किया था ? | पायनियर |
सिविल सेवा परीक्षाओं में प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा 21 से घटाकर 19 किस वायसराय के समय में की गई ? | लॉर्ड लिटन |
लॉर्ड लिटन | (1880-84 ई.) |
सर्वप्रथम किसने समाचार पत्रों की स्वतंत्रता को बहाल करते हुए वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को समाप्त कर दिया ? | लॉर्ड रिपन (1880-84 ई.) |
भारत में सर्वप्रथम नियमित जनगणना की शुरुआत कब हुई ? | 1881 ई. |
भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी ? | 1872 ई. |
श्वेत विद्रोह का तालुल्क किस विधेयक के विरोध से है ? | इल्बर्ट विधेयक |
किसने रिपन को भारत का उद्धारक की संज्ञा दी ? | फ्लोरेंस नाइटिंगेल |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना कब हुई ? | 28 दिसंबर, 1885 ई. |
किसके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई ? | ए.ओ. ह्यूम |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कहां हुई ? | बंबई |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत के वायसराय कौन थे ? | लॉर्ड डफरिन ( 1884-88 ई.) |
लॉर्ड लैंसडाऊन | (1888-94 ई.) |
किस वायसराय के काल में भारत और अफगानिस्तान के बीच डूरण्ड रेखा का निर्धारण हुआ ? | लॉर्ड लैंसडाऊन |
स्त्रियों को प्रतिदिन 11 घंटे से अधिक काम करने पर किस एक्ट के तहत प्रतिबंध लगाया गया ? | दूसरा कारखाना एक्ट |
महिला कामगारों के लिए कारखाने में हफ्ते में एक दिन की छुट्टी का प्रावधान किसने बनाया ? | लॉर्ड लैंसडाऊन |
इंडियन काउंसिल एक्ट कब पारित हुआ ? | 1892 ई. |
लॉर्ड एल्गिन द्वितीय | (1894-99 ई.) |
‘भारत को तलवार के बल पर विजित किया गया है और इसी के बल पर इसकी रक्षा की जाएगी’ ये कथन किस वायसराय का है ? | लॉर्ड एल्गिन द्वितीय |
लॉर्ड कर्जन | (1899-05 ई.) |
किस वायसराय के समय सिंचाई आयोग, पुलिस आयोग और विश्वविद्यालय आयोग की स्थापना की गई ? | लॉर्ड कर्जन |
भारतीय विश्विद्यालय अधिनयम कब पास किया गया ? | 1904 ई. |
किसकी अध्यक्षता में सिंचाई आयोग की स्थापना की गई ? | स्कार्ट मॉनक्रीक |
पुलिस आयोग की स्थापना किसकी अध्यक्षता में हुई ? | एंड्रयू फ्रेजर |
विश्वविद्यालय आयोग के किसकी अध्यक्षता में बनी ? | टॉमस रैले |
सैन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए लॉर्ड कर्जन ने कहां कॉलेज की स्थापना की ? | क्वेटा |
किस अधिनियम के तहत कर्जन ने भारत में पहली बार ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा एवं मरम्मत की ओर ध्यान दिया ? | प्राचीन स्मारक परीक्षण अधिनियम (1904 ई.) |
प्राचीन स्मारकों की सुरक्षा और मरम्मत के लिए कर्जन ने किस विभाग की स्थापना की ? | भारीतय पुरातत्व विभाग |
बंगाल का विभाजन कब हुआ ? | 1905 ई. |
लॉर्ड कर्जन के भारत विरोधी कार्यों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य कौन-सा था ? | बंगाल का विभागजन |
मुस्लिम लीग की स्थापना किस वायसराय के समय हुई ? | लॉर्ड मिंटो द्वितीय (1905-10 ई.) |
मुस्लिम लीग की स्थापना कब और किसने की ? | 1906 ई. में आगा खां और सलीमुल्ला खां ने । |
मुस्लिम लीग की स्थापना कहां हुई ? | ढाका |
लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय | (1910-1916 ई.) |
ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का भारत आगमन किस वायसराय के समय हुआ था ? | लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय |
प्रथम विश्वयुद्ध किस वायसराय के समय में शुरू हुई ? | लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय |
प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत किस तारीख से मानी जाती है ? | 4 अगस्त 1914 ई. |
होमरूल लीग की स्थापना किसने की ? | तिलक और एनी बेसेंट |
किसने और कब हार्डिंग द्वितीय पर बम फेंका , जिससे वह घायल हो गया ? | 1912 ई. में क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने । |
लॉर्ड चेम्सफोर्ड | 1912 ई. में क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने । |
रौलेट एक्ट किस वायसराय के काल में पास हुआ ? | लॉर्ड चेम्सफोर्ड |
रौलेट एक्ट कब पास हुआ ? | 1919 ई. |
प्रसिद्ध जालियावाला बाग हत्याकांड किसके शासन में हुआ ? | लॉर्ड चेम्सफोर्ड |
जालियावाला बाग हत्याकांड को कब अंजाम दिया गया ? | 13 अप्रैल 1919 ई. |
लॉर्ड रीडिंग | (1921-1926) |
गांधीजी द्वारा चलाया गया पहला असहयोग आंदोलन किस घटना के कारण स्थगित कर दिय गया ? | चौरी-चौरा की घटना |
चौरी-चौरा की घटना कब और कहां हुई ? | 1922 ई. में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में । |
किस वायसराय के समय चौरी-चौरा की घटना घटी ? | लॉर्ड रीडिंग ( 1921-1926) |
काकोरी रेल कांड कब हुआ था ? | 1925 ई. में लॉर्ड रीडिंग के कार्यकाल में । |
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन कब हुआ ? | 1921 ई. |
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन किसके द्वारा किया गया ? | एम एन राय |
विश्वभारती विश्वविद्यालय ने किस वायसराय के समय में कार्य करना आरंभ किया ? | 1922 ई. में लॉर्ड रीडिंग के समय में । |
लॉर्ड इर्विन | (1926- 1931 ई.) |
साइमन कमीशन भारत कब आया ? | लॉर्ड इर्विन |
लॉर्ड इर्विन का कार्यकाल कब से कब तक था ? | 1926 ई. से 1931 ई. तक |
गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन कब शुरू किया ? | 6 अप्रैल 1930 ई. |
दिल्ली के असेम्बली हॉल में बम कब फेंका गया ? | 1929 ई. |
किस समझौते के बाद गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन वापस ले लिया ? | 5 मार्च 1931 ई. में गांधी-इर्विन समझौता |
प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब और कहां हुआ ? | नवंबर 1930 ई. में लंदन में । |
लॉर्ड विलिंगडन (1931-1936 ई.) | इसके समय में 7 सितंबर
से 1 दिसंबर, 1931 ई. तक द्वीतीय गोलमेज सम्मेलन लंदन में हुआ । द्वीतीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व गांधीजी ने किया । महात्मा गांधी और अंबेडकर के बीच 25 सितंबर 1932 ई. को पूना समझौता हुआ । 17 नवंबर से 24 दिसंबर, 1932 ई. तक लंदन में तृतीय गोलमेज सम्मेलन हुआ जिसमें कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लिया । बिहार में 1934 में भयंकर भूकंप आया । सन् 1935 में भारत सरकार अधिनियम पास किया गया । अगस्त 1932 ई. में रैम्जे मैकडोनाल्ड ने साम्प्रदायिक अधिनिर्णय की घोषणा की । |
लॉर्ड विलिंगडन (1931-1936 ई.) | इसके समय में 7 सितंबर
से 1 दिसंबर, 1931 ई. तक द्वीतीय गोलमेज सम्मेलन लंदन में हुआ । द्वीतीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व गांधीजी ने किया । महात्मा गांधी और अंबेडकर के बीच 25 सितंबर 1932 ई. को पूना समझौता हुआ । 17 नवंबर से 24 दिसंबर, 1932 ई. तक लंदन में तृतीय गोलमेज सम्मेलन हुआ जिसमें कांग्रेस ने हिस्सा नहीं लिया । बिहार में 1934 में भयंकर भूकंप आया । सन् 1935 में भारत सरकार अधिनियम पास किया गया । अगस्त 1932 ई. में रैम्जे मैकडोनाल्ड ने साम्प्रदायिक अधिनिर्णय की घोषणा की । |
लॉर्ड लिनलिथगो (1936-1944) | ड लिनलिथगो
(1936-1944) अप्रैल 1939 ई. में सुभाष चंद्र बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक नामक नई पार्टी का गठन किया । 1 सितंबर 1939 ई. को द्वितीय विश्वयुद्ध का प्रारंभ इसी के समय में हुआ । इसी के समय में पहली बार चुनाव कराए गए । कांग्रेस ने ग्यारह में से सात प्रांतों में अपनी सरकारें बनाईं । लिनलिथगो के समय 1940 में पहली बार पाकिस्तान की मांग की गई । 8 अगस्त 1940 ई. को प्रसिद्ध अगस्त प्रस्ताव ब्रिटिश संसद में पास किया गया । 1942 ई. में क्रिप्स मिशन भारत आया । 9 अगस्त 1942 ई. को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई । 1943 ई. में बंगाल में भयंकर अकाल पड़ा । |
लार्ड वेवेल (1944-1947 ई.) | वेवेल के समय 1945 ई.
में शिमला समझौता हुआ । इस समझौते में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के प्रतिनिधियों
ने हिस्सा लिया । 1946 ई. में कैबिनेट मिशन भारत आया । इस मिशन के सदस्य- स्टेफोर्ड क्रिप्स, पैथिक लारेंस, ए.वी एलेक्जेंडर थे । |
लॉर्ड माउंटबेटन ( मार्च 1947- जून 1948 ई.) | 4 जुलाई 1947 ई. को
ब्रिटिश संसद में एटली द्वारा भारतीय स्वतंत्रता विधेयक प्रस्तुत किया गया
। भारतीय स्वतंत्रता विधेयक को 18 जुलाई 1947 ई. को स्वीकृति मिली । विधेयक के अनुसार भारत और पाकिस्तान दो स्वतंत्र राष्ट्रों की घोषणा की गई । 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ । स्वतंत्र भारत के अंतिम वायसराय और प्रथम गवर्नर जनरल माउंटबेटन हुए । |
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (1948-1950) | स्वतंत्र भारत के
प्रथम भारतीय और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी हुए । लॉर्ड माउंटबेटन की वापसी के बाद 21 जून 1948 ई. को चक्रवर्ती राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बनाए गए । 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने के बाद गवर्नर जनरल का पद समाप्त हो गया । |
0 Comments