Question | Answer |
---|---|
गुलाम वंश | गुलाम वंश के दौरान कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुत्बी, इल्तुतमिश ने शम्सी और बलबन ने बलबनी शासन की नींव रखी । |
गुलाम वंश को और किन नामों से जाना जाता है ? | इल्बरी, ममलुक तथा दासवंश |
दिल्ली का पहला तुर्क शासक किसे माना जाता है ? | कुतुबुद्दीन ऐबक |
किसकी मृत्यु के बाद कुतुबुद्दीन ने स्वयं को लाहौर का स्वतंत्र शासक घोषित किया ? | मुहम्मद गोरी |
किस सेनापति की मदद से कुतुबुद्दीन ने बंगाल को अपने अधीन किया ? | कैमाज रूमी |
कुतुबुद्दीन ने बंगाल का सूबेदार किसे नियुक्त किया था ? | अली मर्दन खां |
कुतुबुद्दीन ऐबक को उसकी उदारता की वजह से क्या कहा जाता था ? | लाखबक्श |
कुतुबमीनार किसने बनवाया ? | कुतुबुद्दीन ऐबक |
कुतुबमीनारकी ऊंचाई कितनी है ? | 234 फुट |
दिल्ली में कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद और अजमेर में अढ़ाई दिन का झोपड़ा किसने बनवाया ? | कुतुबुद्दीन ऐबक |
ऐबक का मकबरा कहां स्थित है ? | लाहौर |
कुतुबुद्दीन ऐबक की मौत के बाद किसे दिल्ली का शासक बनाया गया ? | आरामशाह |
इल्तुतमिश को किसने शासक बनाया ? | दिल्ली के अमीरों ने । |
दिल्ली की गद्दी पर बैठने से पहले इल्तुतमिश क्या था ? | बदायूँ का सूबेदार । वह इल्बारी तुर्क था। |
तुर्कान-ए-चहलगानी क्या है ? | चालीस तुर्क सरदारों का एक दल । इसे इल्तुतमिश ने बनाया था । |
इल्तुतमिश के शासनकाल में किसने पश्चिम-उत्तर भारत पर आक्रमण किया ? | मंगोल शासक चंगेज खां । |
इल्तुतमिश ने किसे बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया ? | हुसामुद्दीन |
किसने उज्जैन पर आक्रमण कर महाकाल का मंदिर लूटा ? | इल्तुतमिश (1234-35 ई. में) |
इल्तुतमिश ने कौन-सी व्यवस्था लागू की ? | इक्ता |
उसने किस नाम के सिक्के चलाए ? | जीतल एवं टंका |
रजिया सुल्तान (1236-1240 ई.) | इल्तुतमिश ने अपनी ही
बेटी रजिया को उत्तराधिकारी बनाया । रजिया दिल्ली सल्तनत की पहली और अंतिम महिला शासक थी । 1236 ई. में वह दिल्ली की गद्दी पर बैठी । रजिया बेगम ने जलालुद्दीन याकूत को अमीर-ए-आखूर नियुक्त किया था । भटिण्डा के सूबेदार अल्तूनिया से रजिया ने शादी की । इसी बीच इल्तुतमिश के एक पुत्र बहरामशाह ने सत्ता हथिया ली और भटिण्डा से दिल्ली आते वक्त रजिया व अल्तूनिया की हत्या कैथल के निकट कर दी गई । इतिहासकार मिन्हाज-उस-सिराज के मुताबिक रजिया का स्त्री होना उसके पतन का कारण था । |
0 Comments